हैदराबाद में नर्स की हत्या; पुलिस यौन उत्पीड़न की आशंका की जांच कर रही

हैदराबाद में नर्स की हत्या; पुलिस यौन उत्पीड़न की आशंका की जांच कर रही

हैदराबाद में नर्स की हत्या; पुलिस यौन उत्पीड़न की आशंका की जांच कर रही
Modified Date: August 30, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: August 30, 2026 8:56 pm IST

हैदराबाद, 30 अगस्त (भाषा) हैदराबाद में 21 वर्षीय एक नर्स अस्पताल परिसर के पास एक कमरे में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भद्राद्री कोठागुडेम जिले की रहने वाली नर्स के चेहरे पर चोट के निशान के थे, जिनसे खून बह रहा था।

उसने बताया कि नर्स का शव शनिवार को उस अस्पताल के पास एक कमरे में मिला, जहां वह काम करती थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल के कर्मियों ने नर्स को मृत अवस्था में पाकर पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया, “नर्स के चेहरे पर चोट के निशान थे, जिनसे खून बह रहा था। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी।”

अधिकारी के अनुसार, पुलिस नर्स की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसका यौन उत्पीड़न हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मृतका की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में पहाड़ी शरीफ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा पारुल अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में