ओडिशा: वाहन के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

Ads

ओडिशा: वाहन के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत, चार घायल

  •  
  • Publish Date - February 26, 2024 / 02:14 PM IST,
    Updated On - February 26, 2024 / 02:14 PM IST

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 26 फरवरी (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में सोमवार को एक कार के सड़क से फिसलकर पेड़ से टकरा जाने के कारण एक रंगमंच समूह की कम से कम तीन महिला कलाकारों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना ओस्तापुर इलाके के पास उस समय हुई जब समूह की कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा उस वक्त हुआ जब रंगमंच समूह के सदस्य नाराणपुर गांव में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कटक लौट रहे थे।

भाषा योगेश सिम्मी