ओडिशा में मेडिकल शिक्षा और अस्पतालों के लिए 755 नए पदों को मंजूरी

ओडिशा में मेडिकल शिक्षा और अस्पतालों के लिए 755 नए पदों को मंजूरी

ओडिशा में मेडिकल शिक्षा और अस्पतालों के लिए 755 नए पदों को मंजूरी
Modified Date: June 10, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: June 10, 2026 3:20 pm IST

भुवनेश्वर, 10 जून (भाषा) ओडिशा सरकार ने राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 755 नए पदों को मंजूरी दी है। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने मंगलवार को कहा कि यह निर्णय राज्य में मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है।

स्वीकृत पदों में सात प्रोफेसर, 35 एसोसिएट प्रोफेसर, 50 असिस्टेंट प्रोफेसर, 29 ट्यूटर, 248 सीनियर रेजिडेंट, 190 जूनियर रेजिडेंट (एमबीबीएस), 112 कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) और 84 ब्लड बैंक ऑफिसर (बीबीओ) के पद शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि इन पदों के भरने के बाद मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों और डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे मेडिकल शिक्षा और मरीजों के इलाज दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि हाल ही में तीन नए मेडिकल कॉलेजों में 250 एमबीबीएस सीटें जोड़ी गई हैं, जबकि 68 पीजी सीटों की भी वृद्धि की गई है, जिसके चलते प्रोफेसर सहित अन्य पदों का सृजन आवश्यक हो गया था।

ओडिशा में कुल 15 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 14 राज्य संचालित संस्थान और एक केंद्रीय स्वायत्त संस्थान (एम्स भुवनेश्वर) शामिल है। राज्य में सरकारी क्षेत्र में कुल 1,925 एमबीबीएस सीटें हैं।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में