ओडिशा ने ‘अमा पोशाक अमा परिचय’ दिवस मनाया
ओडिशा ने 'अमा पोशाक अमा परिचय' दिवस मनाया
भुवनेश्वर, दो अप्रैल (भाषा) ओडिशा में लोगों ने बृहस्पतिवार को ‘ओडिया पख्या’ के तहत ‘अमा पोशाक अमा परिचय’ (हमारी पोशाक, हमारी पहचान) दिवस मनाया, जिसमें सांस्कृतिक गौरव प्रदर्शित करने के लिए पारंपरिक हथकरघा से बनाई पोशाक पहनी गई।
राज्य के उड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग के तत्वावधान में एक से 14 अप्रैल तक ‘ओडिया पख्या’ पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
उत्सव के दूसरे दिन, राज्य भर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, और पारंपरिक वस्त्र पहने जो राज्य की समृद्ध हथकरघा विरासत को दर्शाते हैं।
भाषा आशीष अमित
अमित

Facebook


