CG PAT PVPT 2026 Application Form: CG Vyapam ने खोले करियर के दरवाजे… इस बड़ी परिक्षा के लिए आवेदन करने की आ गई तारीख, जानिए कब तक है मौका

CG PAT PVPT 2026 Application Form: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) और प्री-वेटेरिनरी एंड पॉलिटेक्निक टेस्ट (PVPT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CG PAT PVPT 2026 Application Form: CG Vyapam ने खोले करियर के दरवाजे… इस बड़ी परिक्षा के लिए आवेदन करने की आ गई तारीख, जानिए कब तक है मौका

cg vyapam news/ image source: ibc24

Modified Date: April 3, 2026 / 10:09 am IST
Published Date: April 3, 2026 10:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • CG PAT-PVPT आवेदन प्रक्रिया शुरू
  • 27 अप्रैल अंतिम आवेदन तिथि
  • 21 जून संभावित परीक्षा तिथि

CG PAT PVPT 2026 Application Form: रायपुर: छत्तीसगढ़ में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) और प्री-वेटेरिनरी एंड पॉलिटेक्निक टेस्ट (PVPT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CG Vyapam PAT PVPT Exam Date: CG PAT-PVPT आवेदन प्रक्रिया शुरू

यह प्रवेश परीक्षा बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बागवानी और वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंड्री और डिप्लोमा इन फिशरीज साइंस जैसे कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 27 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 28 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन पत्र में सुधार का अवसर भी दिया जाएगा।

Chhattisgarh Agriculture Entrance 2026: 21 जून संभावित परीक्षा तिथि

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये, ओबीसी वर्ग को 150 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के बाद उनका शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा की संभावित तिथि 21 जून 2026 तय की गई है, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पात्रता मानदंड और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए आधिकारिक नोटिस जरूर पढ़ें।

आवेदन प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप):

सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं
होमपेज पर ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ सेक्शन में जाएं
‘PAT/PVPT 2026 प्रवेश परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें
नया रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क जमा करें
फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।