ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भाजपा उम्मीदवारों को राज्यसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी
Modified Date: March 16, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: March 16, 2026 10:49 pm IST

भुवनेश्वर, 16 मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को भाजपा के राज्यसभा चुनाव उम्मीदवारों और पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव जीतने पर बधाई दी। हालांकि उन्होंने यह बधाई परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले ही दे दी।

राज्यसभा के चुनाव परिणामों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीट में से दो पर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती।

भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के मौजदा राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार तथा भाजपा समर्थित एवं निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय ने जीत दर्ज की।

माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सामल मोहन जी, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुजीत कुमार जी और पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार श्री दिलीप राय जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

माझी ने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार के तहत ‘विकसित ओडिशा’ बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “संसद के ऊपरी सदन में उनकी उपस्थिति राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा के हितों, प्रगति एवं जनसेवा की आवाज को और मजबूत करेगी।”

बीजद जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार संतृप्त मिश्रा भी विजयी रहे, जबकि दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा।

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में