ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने की ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ की शुरुआत

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने की ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ की शुरुआत

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने की ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ की शुरुआत
Modified Date: June 13, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: June 13, 2026 10:23 am IST

भुवनेश्वर, 12 जून (भाषा) ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ की शुरुआत की जिसके तहत गरीबों को पांच किलो अतिरिक्त चावल मुफ्त दिया जाएगा।

माझी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (एसएफएसएस) के लाभार्थी इस अतिरिक्त मुफ्त चावल के पात्र होंगे।

इन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को अभी पांच किलो मुफ्त चावल मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नयी योजना लागू होने के बाद प्रत्येक लाभार्थी को दस किलो चावल मुफ्त मिलेगा।’’

इससे पहले माझी ने भुवनेश्वर में यातायात जाम से निपटने के लिए तीन प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत की और शिलान्यास भी किया जिनमें छह लेन की सड़क, जयदेव विहार-नंदनकानन रोड और एक फ्लाईओवर शमिल हैं।

उन्होंने शहर के जनपथ पर 20 मंजिला ‘जनाश्रय भवन’ का शिलान्यास भी किया। लगभग 850 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह इमारत ओडिशा के अन्य हिस्सों से राज्य की राजधानी आने वाले लोगों को कम कीमत पर अल्पकालिक आवास देगी। इसकी क्षमता 2000 लोगों की है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री माझी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें 26 जिलों के 64 स्थानों की अंग्रेजी वर्तनी बदलने का प्रस्ताव भी शामिल है।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बताया कि पिछले दो साल में 42 कैबिनेट बैठकों में 301 प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"