ओडिशा: मुख्यमंत्री ने 2,612 करोड़ रुपये की लागत वाली 141 जल संसाधन परियोजनाओं का अनावरण किया

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने 2,612 करोड़ रुपये की लागत वाली 141 जल संसाधन परियोजनाओं का अनावरण किया

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने 2,612 करोड़ रुपये की लागत वाली 141 जल संसाधन परियोजनाओं का अनावरण किया
Modified Date: March 22, 2026 / 09:40 pm IST
Published Date: March 22, 2026 9:40 pm IST

भुवनेश्वर, 22 मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को 2,612 करोड़ रुपये की लागत वाली 141 जल संसाधन परियोजनाओं का अनावरण किया।

विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य जल प्रबंधन में लैंगिक असमानता को दूर करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा, ‘जल सुरक्षा एक समृद्ध और विकसित ओडिशा के निर्माण की सर्वोपरि शर्त है। इसके लिए हमने महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को जल साथी के रूप में नियुक्त किया है।’ उन्होंने लोगों से पानी की एक बूंद भी बर्बाद न करने की अपील की।

मांझी ने कहा कि उनकी सरकार हर घर में पाइप के जरिए सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराकर जल संकट को दूर करने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘जल संकट से सबसे ज्यादा गरीब लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए, समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की नीति का एक अभिन्न अंग है। हमारी सरकार हर गांव में सुरक्षित जल पहुंचाने के लिए काम कर रही है। हम कृषि क्षेत्र में ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ की नीति को बढ़ावा दे रहे हैं।’

इस कार्यक्रम में मांझी ने 320 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 2,292 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाने वाली 17 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे निचले स्तर के पुलों को तोड़कर उनकी जगह ऊंचे बांध न बनाएं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा पुलों पर गेट लगाए जा सकते हैं, जबकि उनके समानांतर नए पुल बनाए जा सकते हैं।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में