ओडिशा सरकार ने चार मंत्रियों और 26 विधायकों को जिला योजना समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया

ओडिशा सरकार ने चार मंत्रियों और 26 विधायकों को जिला योजना समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया

ओडिशा सरकार ने चार मंत्रियों और 26 विधायकों को जिला योजना समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया
Modified Date: April 1, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: April 1, 2026 4:36 pm IST

भुवनेश्वर, एक अप्रैल (भाषा) ओडिशा सरकार ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार मंत्रियों और 26 विधायकों को जिला योजना समितियों (डीपीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 30 जिलों के लिए योजना समितियों के प्रमुखों के नामों को मंज़ूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी को देवगढ़ जिले का डीपीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि गजपति में मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन द्वारा डीपीसी की अध्यक्षता करेंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्रियों नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा को क्रमशः रायगड़ा और संबलपुर जिलों की योजना समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विधायकों – अशोक मोहंती (अंगुल), लक्ष्मण बाग (बोलंगीर), पद्मलोचन पांडा (बालासोर), अश्विनी कुमार सारंगी (बारगढ़), पूर्ण चंद्र सेठी (गंजाम), अमरेंद्र दास (जगतसिंहपुर), टंकाधर त्रिपाठी (झारसुगुड़ा), फकीर मोहन नाइक (क्योंझर), जय ढोलकिया (नुआपाड़ा) और प्रशांत कुमार जगदेव (खुर्दा) को डीपीसी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में