BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में रत्न सिंहासन की फोटो वायरल

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में रत्न सिंहासन की फोटो वायरल

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में रत्न सिंहासन की फोटो वायरल
Bhasha
Published: 17 Dec 2025 | 4:12 pmModified: 17 Dec 2025 | 4:12 pm

पुरी, 17 दिसंबर (भाषा) ओडिशा पुलिस ने बुधवार को श्री जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में रत्न सिंहासन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला दर्ज किया।

रत्न सिंहासन की तस्वीर के वायरल होने से 12वीं शताब्दी के इस मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पुरी के पुलिस अधिक्षक प्रतीक सिंह ने बताया, “हमने श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम की धाराओं के तहत सिंह द्वार थाने में मामला दर्ज किया है। हमारी साइबर टीम उन सोशल मीडिया मंचों पर नजर रख रही है, जहां रत्न सिंहासन की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।”

मंदिर के अंदर कैमरे व मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं।

पुलिस ने बताया कि रत्न सिंहासन पर विराजमान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की तस्वीर बहुत करीब से ली गई थी।

सिंह ने बताया, “तस्वीर पोस्ट और उसे साझा करने वाले अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने के बाद ही हम अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।”

वरिष्ठ सेवक विनायक दासमहापात्रा ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए हमें कड़े कानून की आवश्यकता है। श्रीमंदिर में फोटोग्राफी प्रतिबंध का उल्लंघन एक आम बात हो गई है।”

जगन्नाथ संस्कृति शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया था क्योंकि पुलिस का कहना है कि मंदिर को संभावित आतंकी खतरा है।

उन्होंने कहा, “पुलिस को यह पता लगाना होगा कि कोई व्यक्ति मंदिर के अंदर कैमरा या मोबाइल फोन कैसे ले गया और तस्वीरें कैसे खींचीं।”

इस घटना से मंदिर के सेवकों, श्रद्धालुओं और जनता में आक्रोश फैल गया तथा वे जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी रथिंद्र मिश्रा ने कहा, “तस्वीर खींचने वाला व्यक्ति अकेला दोषी नहीं है, बल्कि वे लोग भी जिम्मेदार होने चाहिए जो उसे मंदिर में कैमरा या स्मार्टफोन ले जाने से रोकने में नाकाम रहे।”

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में रत्न सिंहासन की फोटो वायरल

People also search for:OdishaOdisha TempleTemple
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm