ओडिशा: भद्रक में तीन ब्लॉक अध्यक्षों ने बीजद से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होने की संभावना

ओडिशा: भद्रक में तीन ब्लॉक अध्यक्षों ने बीजद से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होने की संभावना

ओडिशा: भद्रक में तीन ब्लॉक अध्यक्षों ने बीजद से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होने की संभावना
Modified Date: December 1, 2025 / 04:49 pm IST
Published Date: November 30, 2025 10:21 pm IST

भद्रक (ओडिशा), 30 नवंबर (भाषा) ओडिशा में विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) को भद्रक जिले में उस समय झटका लगा, जब तीन ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बीजद के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बंता ब्लॉक अध्यक्ष मनोरंजन घादेई, भद्रक से उर्मिला नायक और भंडारीपोखरी से सुमति सेठी ने शनिवार को बीजद से इस्तीफा दे दिया।

बीजद नेता ने बताया कि उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष को अपने त्यागपत्र भेज दिए हैं। तीनों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों ने संकेत दिया कि भद्रक जिले में बड़ी संख्या में बीजद सरपंच और पंचायत समिति सदस्य दिसंबर के पहले सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

घादेई ने कहा, ‘हमने स्थानीय लोगों के हित के लिए सामूहिक रूप से बीजद से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।’

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"