ओडिशा को सोमवार को मिलेंगे नये मंत्री

ओडिशा को सोमवार को मिलेंगे नये मंत्री

ओडिशा को सोमवार को मिलेंगे नये मंत्री
Modified Date: May 21, 2023 / 10:11 pm IST
Published Date: May 21, 2023 10:11 pm IST

भुवनेश्वर, 21 मई (भाषा) ओडिशा मंत्रिमंडल में नये मंत्री शामिल होंगे और राज्यपाल गणेशी लाल सोमवार को लोक सेवा भवन में आयोजित एक समारोह में नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों ने कहा कि भंजनगर के विधायक एवं पिछले हफ्ते विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले बिक्रम केशरी अरुखा को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आया।

उन्होंने कहा कि राउरकेला के विधायक शारदा प्रसाद नायक और बांगिरिपोसी के विधायक सुदाम मरांडी को भी समारोह के लिए पटनायक का फोन आया।

अपने गृह राज्य हरियाणा के निजी दौरे पर गए राज्यपाल समारोह के कार्यक्रम से एक दिन पहले रविवार को भुवनेश्वर लौट आए।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा ‘पीटीआई-भाषा’ समेत प्रेस को भेजे गए आमंत्रण के मुताबिक समारोह भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में सुबह 9.50 बजे होगा।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में