ओडिशा में एक अप्रैल से ‘उड़िया पखवाड़ा’ मनाया जाएगा

ओडिशा में एक अप्रैल से ‘उड़िया पखवाड़ा’ मनाया जाएगा

ओडिशा में एक अप्रैल से ‘उड़िया पखवाड़ा’ मनाया जाएगा
Modified Date: March 31, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: March 31, 2026 10:31 pm IST

भुवनेश्वर, 31 मार्च (भाषा) ओडिशा विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर पूरे राज्य में एक अप्रैल से 14 दिन तक सांस्कृतिक उत्सव ‘उड़िया पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय लिया।

ओडिशा के उड़िया भाषा-साहित्य और संस्कृति मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पखवाड़े के दौरान लोगों को ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से फिर से जोड़ना है।

यह प्रस्ताव सूरज द्वारा विधानसभा में पेश किया गया और सदन ने इसे मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2025 में उड़िया पखवाड़ा उत्सव की शुरुआत की थी और अब इसे और भी अधिक धूमधाम से मनाया जा रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘उड़िया पखवाड़ा महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उड़िया भाषा, साहित्य, भोजन, परंपराओं, पहनावे और जीवनशैली का जश्न मनाने का एक सामूहिक प्रयास है।’’

उन्होंने सदन को सूचित किया कि समारोह की शुरुआत एक अप्रैल को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित ‘ओडिशा दिवस’ ​​के साथ होगी।

मंत्री ने कहा कि उत्सव का समापन 14 अप्रैल को पूरे राज्य में उड़िया नव वर्ष के भव्य आयोजन के साथ होगा।

भाषा

धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में