ओडिशा: ट्रक और कार की टक्कर में दो की मौत
ओडिशा: ट्रक और कार की टक्कर में दो की मौत
बालासोर (ओडिशा) 25 फरवरी (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार को कार और ट्रक की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर कुरुदा इलाके में हुई। अधिकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार को टक्कर मार दी तथा दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि कार सवार दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों मृतक बालासोर जिले के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
भाषा योगेश सुरेश
सुरेश

Facebook


