Ola Uber Strike: कैब में सफर करने वालों की बढ़ सकती है मुश्किलें, आज से इतने दिनों तक नहीं चलेगी ओला, उबर और इनड्राइव! जानिए क्या है कारण

Ola Uber Strike: कैब में सफर करने वालों की बढ़ सकती है मुश्किलें, आज से इतने दिनों तक नहीं चलेगी ओला, उबर और इनड्राइव! जानिए क्या है कारण

Ola Uber Strike: कैब में सफर करने वालों की बढ़ सकती है मुश्किलें, आज से इतने दिनों तक नहीं चलेगी ओला, उबर और इनड्राइव! जानिए क्या है कारण

Ola Uber Strike | Photo Credit: AI

Modified Date: June 9, 2026 / 12:11 pm IST
Published Date: June 9, 2026 11:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • कैब ड्राइवरों का हड़ताल
  • किराया बढ़ाने की मांग को लेकर खोला मोर्चा
  • 50 हजार लोग होंगे प्रभावित

नई दिल्ली: Ola Uber Strike अगर आप भी ओला, उबर में आवाजाही करते हैं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, ओला, उबर और इनड्राइव जैसे ऐप आधारित कैब ड्राइवर आज से 16 जून तक हड़ताल पर जा रहे हैं। (Ola Strike News) रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैब ड्राइवर्स का ये अंदोलन सुबह 10 बजे से शाम 4 बज तक चलेगा। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के ओला, उबर समेत एप बेस्ड कैब ड्राइवर ने आज से हड़ताल (Ola Uber Drivers Strike) का ऐलान किया है। इस दौरान ये सवारियां लाने-लेजाने का काम नहीं करेंगे।

Ola Uber Strike दरअसल, हालही में सीएनजी 9 रुपये महंगी हुई है और पेट्रोल-डीजल भी लगातार महंगा हो रहा है। ऐसे में इन कैब चालकों ने किराया दरों में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे है। इसके बावजूद किराए में कोई संशोधन नहीं किया गया। चालकों की मांग है कि किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किमी. किया जाए। 1 साल से किराया नहीं बढ़ने से ये लोग नाराज हैं। ड्राइवर एसोसिएशन का कहना है कि किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर वे लोग कई बार अधिकारियों से मिले लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से उनको अब हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है।

50 हजार यात्री होंगे प्रभावित

कैब ड्राइवरों की हड़ताल की वहज से ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस आंदोलन से करीब 50 हजार लोग प्रभावित होने का अनुमान है। इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को सरकारी बसों, ऑटो रिक्शा और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।