केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर के पास खेत में मिला पुराना गोला

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर के पास खेत में मिला पुराना गोला

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर के पास खेत में मिला पुराना गोला
Modified Date: August 17, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: August 17, 2026 10:18 pm IST

जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) जयपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर के पास सोमवार को एक खेत में रोशनी पैदा करने वाला पुराना गोला मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचीं और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर गोले (इल्युमिनेशन शेल) को निष्क्रिय कराया गया।

पुलिस ने बताया कि आमेर थाना क्षेत्र के खातीवालों की ढाणी में एक महिला गुजर रही थी और उसी दौरान उसने खेत में यह गोला पड़ा देखा। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस और नियंत्रण कक्ष को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

आमेर थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि विस्फोटक होने की पुष्टि के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि दस्ते ने गोले को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर चैनपुरा पहाड़ी क्षेत्र में निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ‘इल्युमिनेशन शेल’ है, जिसका इस्तेमाल रात में बड़े क्षेत्र को रोशन करने के लिए किया जाता है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह गोला खेत तक कैसे पहुंचा और यह कहां से आया था।

भाषा बाकोलिया अमित

अमित


लेखक के बारे में