Baba Ramdev with IBC24: ‘जितना SC-ST को गाली देना ख़राब, उतना ही ख़राब ब्राह्मण बनियों को भी गाली देना’.. बाबा रामदेव ने आखिर क्यों कही ये बात, यहां देखें पूरा वीडियो..

बाबा रामदेव ने जातिगत भेदभाव और हमलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी, ब्राह्मण या बनिया किसी को भी गाली देना गलत है।

Baba Ramdev with IBC24: ‘जितना SC-ST को गाली देना ख़राब, उतना ही ख़राब ब्राह्मण बनियों को भी गाली देना’..  बाबा रामदेव ने आखिर क्यों कही ये बात, यहां देखें पूरा वीडियो..

Baba Ramdev with IBC24 News || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 17, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: August 17, 2026 11:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जातिगत हमलों पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया
  • किसी भी जाति को गाली देना गलत
  • लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान जरूरी

रायपुर: योग गुरु स्वामी रामदेव सोमवार को मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नंबर-1 न्यूज चैनल IBC24 के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण और भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन.पी. सिंह भी मौजूद रहे। (Baba Ramdev with IBC24 News) IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रवि कांत मित्तल ने तीनों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। बातचीत के दौरान 15 अगस्त को पहली बार वंदे मातरम् के सभी छंदों के गायन और कुछ स्थानों पर इसके विरोध व कथित अपमान को लेकर भी बाबा रामदेव से सवाल किया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जातिगत हमलों पर बाबा रामदेव ने कहा कि, देश में जातीय आधार पर भेद और जाति विशेष से जुड़े लोगों पर निशाना साधा जा रहा है। इस साल के जवाब पर बाबा रामदेव ने कहा कि, कुछ लोग कहते हैं कि, ये जो पिछड़े हैं, गरीब हैं, एससी, एसटी है उनको गाली नहीं देना चाहिए। ये अलोकतांत्रिक है। ये एक बहुत बड़ा सोशल और ये एक डेमोक्रेटिक कॉन्स्टिट्यूशनल क्राइम। कुछ लोग ब्राह्मण बनियों को ही गाली देते रहते हैं। उन्होंने देश लूट लिया। देश के लोकतंत्र को ब्राह्मण तंत्र बना दिया। ऐसे लोग अक्सर ब्राह्मण, बनियों को गाली देते। मैं कहता हूं जितना एससी-एसटी को गाली देना ख़राब है, उतना ही ब्राह्मण बनियों को भी गाली देना ख़राब है।

बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता, राष्ट्र की एकता और अपने पूर्वजों की शहादत व बलिदान का किसी भी स्थिति में अनादर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गाते हुए लाखों वीरों ने देश के लिए बलिदान दिया और उनकी कुर्बानियों के बाद देश आजाद हुआ। ऐसे में हमें उन वीरों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को इस तरह का कृतघ्नतापूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए।

वंदे मातरम् के कुछ छंदों को लेकर उठे विवाद पर बाबा रामदेव ने कहा कि वंदे मातरम् अपनी मातृभूमि की गौरवगाथा है। इसमें किसी देवी-देवता की पूजा नहीं की जा रही है। (Baba Ramdev with IBC24 News) उन्होंने कहा कि कुछ लोग संस्कृत का अर्थ नहीं समझते और यह मान लेते हैं कि इसमें किसी देवी या देवता की वंदना की जा रही है। जबकि यहां मातृभूमि को ही अपना सर्वस्व माना गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि देश की संस्कृति, संस्कार, सभ्यता और पूर्वजों की विरासत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही पूर्वजों की संतान हैं और हमारी विरासत साझा है। किसी भी कृतज्ञ राष्ट्र को अपने पूर्वजों और उनकी शहादत का अपमान नहीं करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown