उमर अब्दुल्ला ने पूर्व राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुलाकात की

उमर अब्दुल्ला ने पूर्व राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुलाकात की

उमर अब्दुल्ला ने पूर्व राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुलाकात की
Modified Date: June 26, 2026 / 08:16 pm IST
Published Date: June 26, 2026 8:16 pm IST

श्रीनगर, 26 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को यहां पूर्व राज्यपाल एन. एन. वोहरा से मुलाकात की और केंद्रशासित प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने आज श्रीनगर में जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एन. एन. वोहरा से मुलाकात की। दोनों के बीच सार्थक बातचीत हुई तथा उन्होंने जम्मू कश्मीर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी भी मौजूद थे।

वोहरा जून 2008 से अगस्त 2018 तक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में