उमर अब्दुल्ला ने ‘जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री’ केंद्र में नवीनीकृत समर स्मारक का अनावरण किया
उमर अब्दुल्ला ने 'जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री' केंद्र में नवीनीकृत समर स्मारक का अनावरण किया
श्रीनगर, 15 अप्रैल (भाषा) मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को यहां जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (जेएकेएलआई) केंद्र में नवीनीकृत समर स्मारक का अनावरण किया।
श्रीनगर के पुराने हवाई अड्डे के पास रंगरेथ स्थित जेएकेएलआई रेजिमेंट के इस नवीनीकृत समर स्मारक का अनावरण रेजिमेंट के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।
समारोह के बाद अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘मैं रेजिमेंट का आभारी हूं कि मुझे इस स्मारक का लोकार्पण करने का अवसर दिया गया। मैं उनके सकुशल रहने और उनके नेक कार्यों के जारी रहने की कामना करता हूं।
जेएकेएलआई रेजिमेंट केंद्र की स्थापना 15 अप्रैल 1948 को यहां हफ्त चिनार में हुई थी और इसे 1993 में रंगरेथ स्थानांतरित कर दिया गया था।
इस रेजिमेंट केंद्र को भारतीय सेना के बेहतरीन प्रशिक्षण केंद्रों में से एक माना जाता है, जहां रंगरूटों के लिए प्राकृतिक या सामरिक वातावरण में रहने के लिए आवश्यक कौशल, हथियार चलाने और शारीरिक प्रशिक्षण सहित नौ महीने का कड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
भाषा सुमित सुभाष
सुभाष

Facebook


