Ghaziabad Crime News: 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़े रंगदारी मामले का खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ghaziabad Crime News: 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Crime News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 15, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: April 15, 2026 8:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद पुलिस ने रंगदारी मामले में बड़ा खुलासा किया है।
  • पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • आरोपियों ने खुद को सुंदर भाटी गैंग का सदस्य बताकर पीड़ित से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।

गाजियाबाद से विमल स्वामी की रिपोर्ट….

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़े रंगदारी मामले का खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता अर्पित गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि एक अज्ञात नंबर से कॉल कर खुद को कुख्यात सुंदर भाटी गैंग का सदस्य बताकर 10 करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी। (Ghaziabad Crime News) रकम न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

वेव सिटी से पकड़ाएं आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वाट टीम और अपराध शाखा ने जांच शुरू की। (Ghaziabad Crime News) इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 14 अप्रैल 2026 को थाना इंदिरापुरम में केस दर्ज किया गया और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को वेव सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Ghaziabad Crime News: पूछताछ में मुख्य आरोपी रविंद्र उर्फ रोबिन ने खुलासा किया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और पीड़ित को पहले से जानता था। (Ghaziabad Crime News) उसकी साथी सविता उर्फ सवी चौधरी को हाल ही में नौकरी से निकाले जाने के बाद दोनों ने मिलकर रंगदारी की साजिश रची। योजना में तुषार बैसौया भी शामिल हो गया।

आरोपियों ने फर्जी सिम और मोबाइल का इस्तेमाल कर अलग-अलग स्थानों से व्हाट्सएप कॉल कर धमकियां दीं ताकि पकड़े न जा सकें। पुलिस अब मामले में अन्य संभावित आरोपियों और सुंदर भाटी गैंग की भूमिका की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.