देव दीपावली के दिन 11 लाख दियों से गंगा का श्रृंगार, देखें अद्भुत तस्वीरें
देव दीपावली के दिन 11 लाख दियों से गंगा का श्रृंगार, देखें अद्भुत तस्वीरें
बनारस। देव दीपावली के मौके पर वाराणसी के घाट 11 लाख दियों की रोशनी से जगमगा उठे। दृश्य कुछ ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो गंगा की कलकल करती अविरल धारा में जैसे सितारे बह रहे हो। जगमगाते घाट से निकलती मनमोहक रोशनी से गंगा का पवित्र जल तरल स्वर्ण की तरह दिखाई दे रहा था।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का अंतिम दिन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि
वाराणसी के करीब 88 घाटों को सजाने के लिए नदी के किनारे 2 लाख दिये जलाए गए। गंगा की विशेष आरती और इस मनमोहक नजारेे को देखने के लिए देश-विदेश के लगभग 5 लाख लोग वाराणसी पहुंचे थे। देव दीपावली के मौके पर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर 100 समितियों और 10 हजार वाॅलंटियर्स ने मिलकर काम का किया।

Facebook


