शिमला में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
शिमला में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
शिमला, 26 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को रामपुर अनुमंडल के जोगनी के पास एक कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पहचान रामपुर के मुनीश गांव निवासी पिकी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।
जोगनी इलाका मुनीश पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आता है।
घायलों की पहचान सरजन (36), ज्योति प्रकाश (37), ललित (27) और जय प्रकाश (29) के रूप में हुई है और ये सभी मुनीश गांव के रहने वाले हैं। घायलों का खनेरी स्थित अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
भाषा संतोष नरेश
नरेश

Facebook


