ओडिशा के गंजाम में आइसक्रीम बनाने वाली इकाई में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

ओडिशा के गंजाम में आइसक्रीम बनाने वाली इकाई में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

ओडिशा के गंजाम में आइसक्रीम बनाने वाली इकाई में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
Modified Date: March 9, 2026 / 09:06 pm IST
Published Date: March 9, 2026 9:06 pm IST

ब्रह्मपुर (ओडिशा), नौ मार्च (भाषा) ओडिशा के गंजाम जिले में सोमवार को आइसक्रीम बनाने वाली एक इकाई में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना धारकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत तलपटना गांव में हुई।

मृतक की पहचान जगन्नाथ प्रसाद थाना अंतर्गत कुशापल्ली निवासी बिदेशी प्रधान (56) के रूप में हुई है।

घायलों में इकाई का मालिक, उसका बेटा और पत्नी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि उन्हें यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

धारकोट थाने की प्रभारी चंद्रिका स्वैन ने बताया कि मृतक के बेटे मुना प्रधान की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में