राजस्थान में सड़क हादसे में एक की मौत और सात घायल

राजस्थान में सड़क हादसे में एक की मौत और सात घायल

राजस्थान में सड़क हादसे में एक की मौत और सात घायल
Modified Date: February 27, 2024 / 12:28 pm IST
Published Date: February 27, 2024 12:28 pm IST

जयपुर, 27 फरवरी (भाषा) राजस्थान के पाली जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा सोमवार देर रात रणकपुर के पास हुआ जब एक नृत्य मंडली के लोग कार्यक्रम के बाद कार से लौट रहे थे तो उनका वाहन आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि चालक मोतीलाल (45) की मौत हो गई और चार महिलाओं सहित सात अन्य घायल हो गए, जिन्हें पाली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में