नोएडा में करीब दो किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा में करीब दो किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा में करीब दो किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 22, 2020 10:41 am IST

नोएडा,22 नवंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा फेस-दो थाने की पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से करीब सवा दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना फेस- दो के प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि रविवार को दिल्ली बाजार चौराहा, नया गांव के पास से पवन उर्फ पीता को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने सवा दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है।

भाष सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में