दिल्ली में तेज गति से गुजर रही ऑडी कार ने एसयूवी और बाइक को टक्कर मारी, एक व्यक्ति घायल
दिल्ली में तेज गति से गुजर रही ऑडी कार ने एसयूवी और बाइक को टक्कर मारी, एक व्यक्ति घायल
नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में तेज गति से गुजर रही ऑडी कार ने पहले एक अन्य कार (एसयूवी) को टक्कर मारी और फिर एक मोटरसाइकिल से टकरा गई जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा शनिवार रात करीब आठ बजे विकासपुरी में मछली बाजार के पास हुआ। पुलिस के अनुसार ऑडी ने पहले होंडा एलिवेट (एसयूवी) को टक्कर मारी और फिर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘रात 8:02 बजे एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि एक कार ने दो वाहनों को टक्कर मारी है और एक मोटरसाइकिल सवार को घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।’’
जब जांच अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने ऑडी, होंडा एलिवेट और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त हालत में पाया।
विकास नगर निवासी 31 वर्षीय घायल मोटरसाइकिल सवार राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने आगे कहा, ‘‘टीमों ने एक चश्मदीद का बयान दर्ज किया है। उसके बयान और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस टीम को पता चला कि दुर्घटना के समय ऑडी (कार) की गति बहुत अधिक थी और उसे लापरवाही से चलाया जा रहा था।’’
भाषा संतोष नरेश
नरेश

Facebook


