जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग फटने से एक सैनिक घायल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग फटने से एक सैनिक घायल
जम्मू, 26 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बारूदी सुरंग में विस्फोट उस वक्त हुआ जब सैनिक केरी में अग्रिम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि घायल सैनिक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घुसपैठ रोधी अवरोध प्रणाली के तहत, अग्रिम क्षेत्रों में जगह-जगह बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं और इस तरह की दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं।
भाषा प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


