Mahila samridhi yojana online registration: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा ‘महिला समृद्धि योजना’ का लाभ, इस दिन खाते में आ सकते हैं पैसे
Mahila samridhi yojana online registration: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा ‘महिला समृद्धि योजना’ का लाभ, इस दिन खाते में आ सकते हैं पैसे

Mahila samridhi yojana online registration
- दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की।
- योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- पंजीकरण प्रक्रिया कैबिनेट की मंजूरी के बाद शुरू होगी, और योजना के बारे में अधिक जानकारी तब दी जाएगी।
नई दिल्ली: Mahila samridhi yojana online registration दिल्ली की सरकार का गठन हो चुका है। रेखा गुप्ता ने सीएम की कमान संभालते ही एक्शन मोड पर आ गई है। जिस वादों पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा है अब उन वादों को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। चुनावी वादे के अनुसार, भाजपा सरकार ‘महिला समृद्धि योजना’ लॉन्च करेंगी। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को योजना के लिए नियम-शर्तें तय करने को कहा है। इसके अलावा सरकार इसके लिए जरूरी फंड के इंतजाम में भी लगी हुई है।
क्या है महिला समृद्धि योजना?
Mahila samridhi yojana online registration महिला समृद्धि योजना एक सरकारी योजना है। इस योजना की शुरुआत दिल्ली के भाजपा सरकार बनने के बाद की गई है। जिसका उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के तहत योग्य महिलओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायत प्रदान की जाएगी।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहयोग देना का वादा किया गया था। हालांकि, यह अभी तय नहीं है कि कितनी वार्षिक आय वाले परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बता दें कि ओडिसा और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में यह सीमा 2.5 लाख वार्षिक आय की है।
कब शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
आपको बता दें कि भाजपा सरकार की इस नई योजना को लेकर अभी तक कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों द्वारा इस योजना के बारे में रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, यदि योजना को मंजूरी मिलती है, तो इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, योजना का उद्देश्य जनता को लाभ पहुंचाना है, लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी और प्रक्रियाएं अभी कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही सार्वजनिक की जाएंगी। पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों द्वारा काम किया जा रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महिला समृद्धि योजना दिल्ली सरकार की एक नई योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Only these women will get Rs 2500 under 'Mahila Samridhi Yojana'

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am