संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, ‘चढ़ावा चोरी’ और छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया

Ads

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 11:00 AM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 11:00 AM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई के मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों ने चढ़ावा चोरी पर चर्चा और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग की।

उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विपक्ष इन मुद्दों को संसद में लगातार उठाने की कोशिश कर रहा है। इन मुद्दों को लेकर संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है।

भाषा हक रंजन

रंजन