PM Modi Vande Bharat Train: अमृतसर से वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, पीएम मोदी आज नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें रूट और टाइमिंग

Ads

PM Modi Vande Bharat Train: अमृतसर से वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, पीएम मोदी आज नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें रूट और टाइमिंग

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 09:17 AM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 09:18 AM IST

PM Modi Vande Bharat Train: अमृतसर से वैष्णो देवी जाना हुआ आसान, पीएम मोदी आज नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें रूट और टाइमिंग /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • PM नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे
  • कटरा से ट्रेन सुबह 6:40 बजे चलेगी और दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी
  • ट्रेन जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी और व्यास स्टेशनों पर रुकेगी तथा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी

PM Modi Vande Bharat Train: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) आज 10 अगस्त को अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Amritsar Katra Vande Bharat Express) ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train Today) संख्या 26406 श्री माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) कटरा से अमृतसर तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

जानें रूट और टाइमिंग (Amritsar Katra Train Timing)

ट्रेन संख्या (Vande Bharat Train Today) 26406 कटरा से सुबह 6:40 बजे प्रस्थान करेगी और जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी और व्यास स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। (PM Modi Vande Bharat Train) यही ट्रेन अमृतसर से शाम 4:25 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10 बजे कटरा पहुंचेगी। इसी बीच, उत्तरी रेलवे ने कश्मीर घाटी में स्थित अनंतनाग रेलवे स्टेशन को माल परिवहन के लिए खोल दिया है।

ये भी पढ़ें

अमृतसर-कटरा वंदे भारत ट्रेन कब शुरू होगी?

नई वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल शुभारंभ 10 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

कटरा से अमृतसर ट्रेन कितने बजे चलेगी?

ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी?

ट्रेन जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी और व्यास स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन सप्ताह में कितने दिन चलेगी?

अमृतसर से कटरा जाने वाली ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

अमृतसर से कटरा ट्रेन कितने बजे रवाना होगी?

अमृतसर से ट्रेन शाम 4:25 बजे रवाना होकर रात 10 बजे कटरा पहुंचेगी।