विपक्ष ने संसद परिसर में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया
विपक्ष ने संसद परिसर में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया
( तस्वीर सहित )
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के घटक दलों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में, विपक्षी दलों के सदस्यों ने ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ और ‘‘वोट चोरी बंद करो’’ के नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने ‘‘वोट चोरी’’ लिखा एक बड़ा बैनर हाथों में पकड़ा हुआ था और पोस्टर लिए हुए थे जिस पर ‘‘एसआईआर को रोको’’ लिखा था।
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, राजद, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों के नेता संसद के मकर द्वार के ठीक बाहर पोस्टर और बैनर लिए देखे गए।
विपक्ष द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार किए जाने की अटकलों के बीच, कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए हर लोकतांत्रिक तरीका अपनाएंगे कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ‘निष्पक्ष’ रहें।
विपक्ष संसद के दोनों सदनों में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है और आरोप लगा रहा है कि निर्वाचन आयोग की इस कवायद का उद्देश्य इस साल के आखिर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से पहले ‘‘मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करना है।’’ विपक्षी सदस्य दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई को शुरू होने के बाद से, दोनों सदनों में बहुत कम कामकाज हुआ है, क्योंकि एसआईआर के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही है।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: विपक्ष ने संसद परिसर में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm