मप्र के गुना में 106 किलो से ज्यादा डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र के गुना में 106 किलो से ज्यादा डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र के गुना में 106 किलो से ज्यादा डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: June 21, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: June 21, 2026 10:33 pm IST

गुना (मध्यप्रदेश), 21 जून (भाषा) पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 106 किलोग्राम से अधिक डोडाचूरा जब्त किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 55 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर म्याना पुलिस थाने की एक टीम ने राजस्थान से आ रहे एक वाहन को गोपालपुरा वन क्षेत्र में पीछा करने के बाद रोका।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान देव सिंह बंजारा (32) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के बारां जिले के मदनखेड़ी गांव का रहने वाला है।

वासल ने बताया कि पुलिस ने वाहन से सात बोरों में भरा 106.46 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि म्याना पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में