हरियाणा में 12,800 से अधिक शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया: अतिरिक्त मुख्य सचिव
हरियाणा में 12,800 से अधिक शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया: अतिरिक्त मुख्य सचिव
चंडीगढ़, 19 जुलाई (भाषा) हरियाणा के 12,865 शिक्षण संस्थानों को केंद्र सरकार के तंबाकू-मुक्त शैक्षणिक संस्थान दिशा-निर्देशों के तहत तंबाकू-मुक्त घोषित किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली दो तिमाहियों के दौरान राज्य ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि इससे प्रभावी कार्रवाई, जागरूकता फैलाने, तंबाकू सेवन की लत छुड़वाने से जुड़ी सेवाओं और लोगों की भागीदारी के जरिए तंबाकू-मुक्त समाज बनाने की राज्य की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।
तंबाकू-मुक्त शैक्षणिक संस्थान दिशा-निर्देशों में बताया गया है कि स्कूलों और कॉलेजों को अपने परिसर को तंबाकू-मुक्त रखने के लिए कई गतिविधियां करनी होंगी।
एक बयान में मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू नियंत्रण की शपथ लेने वालों की संख्या के मामले में हरियाणा ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों की व्यापक भागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच मजबूत तालमेल का पता चलता है।
भाषा जोहेब प्रशांत
प्रशांत

Facebook


