अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से 20 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, गिरफ्तार
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से 20 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद, गिरफ्तार
अहमदाबाद, 22 मई (भाषा) अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को 20 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। एक सीमा शुल्क अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग की वायु आसूचना इकाई (एआईयू) के कर्मियों ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को थाईलैंड के बैंकॉक से सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद एक यात्री को रोका।
उन्होंने कहा, ‘राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से मिली विशिष्ट जानकारी और यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर एआईयू के अधिकारियों ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी आरोपी को पकड़ा, जिसने थाई एयरवेज के विमान से यात्रा की थी और उसके ट्रॉली बैग से हरे रंग के सूखे पौधे जैसे पदार्थ से भरे 19 पैकेट जब्त किए।’
अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि वह पदार्थ गांजा था और यात्री पर स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


