Local Body Election in Ballot Papers: बैलेट पेपर से ही होंगे ये चुनाव, EVM के लिए दायर याचिका खारिज.. इस हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, 29 मई को आएंगे एकसाथ नतीजें

Local Body Election in Ballot Papers: पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, हाईकोर्ट ने EVM याचिका खारिज कर 29 मई मतगणना तय की।

Local Body Election in Ballot Papers: बैलेट पेपर से ही होंगे ये चुनाव, EVM के लिए दायर याचिका खारिज.. इस हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, 29 मई को आएंगे एकसाथ नतीजें

Local Body Election in Ballot Papers || Image-

Modified Date: May 22, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: May 22, 2026 6:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पंजाब निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने का फैसला बरकरार।
  • हाईकोर्ट ने EVM से मतदान कराने वाली याचिका खारिज की।
  • 26 मई मतदान और 29 मई को आएंगे चुनाव परिणाम।

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में होने वाले नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बैलेट पेपर से वोटिंग कराने के फैसले को बरकरार रखा है। (Local Body Election in Ballot Papers) कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया। पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव 26 मई को होने हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 23 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वोटों की गिनती 29 मई को होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

चुनाव कार्यक्रम जारी

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चली। नामांकन पत्रों की जांच 18 मई को हुई, जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 19 मई रखी गई थी। जरूरत पड़ने पर 26 मई को मतदान कराया जाएगा और 29 मई को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 1 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। आयोग ने कहा कि चुनाव सरकार के पहले जारी आदेशों के अनुसार कराए जा रहे हैं, जिसमें 31 मई से पहले निकाय चुनाव कराने को कहा गया था।

केजरीवाल ने जताया जीत का भरोसा

इस बीच आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। (Local Body Election in Ballot Papers) पंजाब दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार के कामों को लेकर लोगों में सकारात्मक माहौल है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के काम से खुश है और राज्य में एंटी-इंकम्बेंसी नहीं बल्कि “प्रो-इंकम्बेंसी” का माहौल है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने विकास के कई काम किए हैं, जिसका फायदा पार्टी को चुनाव में मिलेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown