Punjab News: पंजाब में तेजी से चल रहा नशा विरोधी अभियान, 30 हजार से ज्यादा नशा तस्कर गिरफ्तार
पंजाब के नशा विरोधी अभियान में 205 दिनों में 30,500 से ज़्यादा तस्कर गिरफ्तार

punjab news
- पंजाब में 205 दिनों में 30,540 से अधिक नशा तस्करों की गिरफ्तारी।
- सोमवार को 395 छापे, 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
- 74 गजटेड अधिकारियों और 1,100+ पुलिसकर्मियों की देखरेख में अभियान।
Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पिछले 205 दिनों में पूरे प्रदेश में 30,500 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ ने सोमवार को 205 दिन पूरे कर लिए।
पुलिस ने बीते दिन 395 जगहों पर छापेमारी की
पंजाब पुलिस ने सोमवार को 395 जगहों पर छापेमारी की, जिसके बाद राज्य भर में 59 प्राथमिकी दर्ज कर 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 205 दिनों में अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 30,540 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि 74 राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने सोमवार को राज्य भर में ये छापे मारे।
पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का आदेश
Punjab News: उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। नशों के खिलाफ चल रही जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 75 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 403 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
Punjab News: यह बताना जरूरी है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के तहत आज 61 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान 205 दिनों से चल रहा है, जिसमें अब तक 30,500 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Over 30,500 smugglers arrested in 205 days in Punjab's anti-drug drive

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am