Odisha government engineer: सरकारी इंजीनियर के पास दो करोड़ से अधिक नकदी और कीमती सामान जब्त, आवास और कार्यालय में तलाशी जारी

Ads

Rs 2 crore cash seized from Odisha government engineer : आशंका है कि ये अभियंता की आय से अधिक संपत्ति है। अधिकारियों ने बताया कि अभियंता के आवास और कार्यालय में तलाशी अभियान जारी है।

  •  
  • Publish Date - May 30, 2025 / 02:34 PM IST,
    Updated On - May 30, 2025 / 03:54 PM IST

Rajasthan Suicide News| Photo Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • सरकारी इंजीनियर से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सामान बरामद
  • फ्लैट की खिड़की से फेंके 500 रुपये के नोटों के बंडल

भुवनेश्वर: Rs 2 crore cash seized from Odisha government engineer, ओडिशा में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक सरकारी अभियंता (इंजीनियर) के पास से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सामान बरामद किया। आशंका है कि ये अभियंता की आय से अधिक संपत्ति है। अधिकारियों ने बताया कि अभियंता के आवास और कार्यालय में तलाशी अभियान जारी है।

एक बयान में कहा गया, ‘‘ओडिशा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सड़क योजना, ग्रामीण कार्य (आरडब्ल्यू) खंड, ओडिशा, भुवनेश्वर में मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास और कार्यालय पर छापा मारा।’’ अधिकारियों में से एक ने कहा कि अभियंता के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से एक करोड़ रुपये और अंगुल स्थित आवास से 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए गए।

read more:  सोने की स्पीड पर लग गया ब्रेक, जानिये शुक्रवार 30 मई को क्या रहा गोल्ड रेट | Gold Silver Price Today

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘सतर्कता अधिकारियों को देखते ही सारंगी ने भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंक दिए। प्रत्यक्षदर्शियों की मौजूदगी में नकदी बरामद की गई।’’ अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। अंगुल के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ छापेमारी जारी है।

एक अधिकारी ने बताया कि सतर्कता दल को अंगुल के करदागड़िया में दो मंजिला आवासीय मकान और भुवनेश्वर तथा पुरी जिले के पिपिली के सिउला में कई फ्लैट का पता चला। अंगुल जिले में सारंगी के पैतृक मकान और रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में आरडी सड़क एवं योजना के मुख्य अभियंता कार्यालय में उनके कक्ष पर भी छापेमारी की जा रही है।

read more:  Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ की चार बेटियों ने निभाया फर्ज़, मां की अर्थी को दिया कंधा देकर किया अंतिम संस्कार

यह छापेमारी किस सरकारी अधिकारी पर की गई है और क्यों?

उत्तर: यह छापेमारी ओडिशा सरकार के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी पर की गई है। उन पर आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets - DA) रखने का संदेह है, जिसके चलते भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Anti-Corruption Vigilance Wing) ने यह कार्रवाई की है।

छापे में कितनी नकदी और अन्य संपत्तियाँ बरामद हुई हैं?

उत्तर: अब तक की जानकारी के अनुसार: भुवनेश्वर फ्लैट से ₹1 करोड़ नकद अंगुल स्थित आवास से ₹1.1 करोड़ नकद इसके अलावा कीमती सामान और फ्लैट्स भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

अभियंता ने छापेमारी के दौरान क्या प्रतिक्रिया दी?

उत्तर: जब सतर्कता अधिकारी पहुंचे, तो सारंगी ने अपने भुवनेश्वर स्थित फ्लैट की खिड़की से ₹500 के नोटों के बंडल फेंक दिए। यह नकदी प्रत्यक्षदर्शियों की मौजूदगी में बरामद की गई।