Nepal Earthquake News: नेपाल में अब धरती कांपने से बढ़ी चिंता, बाढ़ के खतरे के बीच इस इलाके में आया भूकंप, अब तक 392 लोगों की मौत

Ads

Nepal Earthquake News: देर रात नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और नई बाढ़ के खतरे ने चिंता और बढ़ा दी है।

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 06:58 AM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 07:01 AM IST

Nepal Earthquake News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • देर रात नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
  • भूकंप आने के बाद एक बार फिर से बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया।
  • रसुवा जिले में नदी का बहाव मलबे से रुक गया है और पानी जमा होने लगा है।

Nepal Earthquake News: नई दिल्ली: नेपाल की जनता हाल ही में बाढ़ से मची तबाही से उबर भी नहीं पाए हैं कि, उनकी चिंता एक बार फिर से बढ़ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, देर रात नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और नई बाढ़ के खतरे ने चिंता और बढ़ा दी है। गुरुवार को नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटका हल्का था और इससे किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन यह ऐसे वक्त आया है जब भोटेकोशी नदी पर नई झील बनने से निचले इलाकों में फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

भोटेकोशी में बनी नई झील ने बढ़ाई चिंता

3.2 तीव्रता के भूकंप ने लोगों को और डरा दिया। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि यह झटका पिछली बाढ़ से सीधे जुड़ा नहीं है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही घटनाओं ने अलर्ट बढ़ा दिया है। सबसे बड़ा खतरा अब भोटेकोशी नदी के उद्गम के पास बनी नई झील से है। रसुवा जिले में नदी का बहाव मलबे से रुक गया है, जिससे वहां पानी जमा होने लगा है। (Nepal Earthquake News) चीन से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह तक इस झील में करीब 20 लाख क्यूबिक मीटर पानी जमा हो चुका था। अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख क्यूबिक मीटर पानी और आने का अनुमान है। अगर यह झील टूटी तो नीचे बसे इलाकों में अचानक तेज बाढ़ आ सकती है। इसी वजह से प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन की नजर झील पर

Nepal Earthquake News: वहीं बाढ़ के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए भोटेकोशी नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी किनारे से दूर रहने को कहा गया है। इतना ही नहीं प्रशासन ने यात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और राहत-बचाव टीमों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकारी ड्रोन और सैटेलाइट से झील पर लगातार नजर रख रहे हैं ताकि स्थिति बिगड़ने पर तुरंत लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके।

392 मौत और 1500 लापता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नेपाल में बुधवार को तिब्बत सीमा के पास हुए भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। (Nepal Earthquake News)  इस हादसे में अब तक 392 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 1500 लोग अभी भी लापता हैं। राहत-बचाव का काम लगातार जारी है। लापता लोगों में 288 भारतीय नागरिक भी शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें:-