इमरान के बेटों के इंटरव्यू से नाराज पाकिस्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट से हटने पर विचार किया था

Ads

इमरान के बेटों के इंटरव्यू से नाराज पाकिस्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट से हटने पर विचार किया था

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 12:05 PM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 12:05 PM IST

कराची, 28 अगस्त (भाषा) जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों के मेजबान प्रसारक स्काई स्पोर्ट्स पर साक्षात्कार से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद अपने खिलाड़ियों को मैदान पर न भेजने पर विचार किया था, लेकिन आखिर में उसने शिकायत दर्ज कराने पर सहमति जताई।

पीसीबी से संपर्क करने पर उसने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि इस मामले को लेकर स्काई स्पोर्ट्स को औपचारिक शिकायत भेजी गई है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान का 18 मिनट का इंटरव्यू किया था। दोनों ने अपने 73 वर्षीय पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की। इमरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भी हैं और उनकी अगुवाई में ही उसने 1992 में अपना पहला और एकमात्र वनडे विश्व कप जीता था।

सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने बुधवार को रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू के प्रसारण पर आपत्ति जताई थी। यहां तक ​​कि उसने स्काई द्वारा प्रसारण जारी रखने की स्थिति में विरोध स्वरूप लंच के बाद अपने खिलाड़ियों को मैदान में नहीं भेजने पर भी विचार किया था।

पाकिस्तान की टीम हालांकि निर्धारित समय पर मैदान पर उतरी। इंग्लैंड ने इस मैच के पहले दिन नौ विकेट पर 248 रन बनाए।

भाषा

पंत

पंत