अमेरिका भेजने का झांसा देकर हडपे सात लाख रुपये से अधिक

अमेरिका भेजने का झांसा देकर हडपे सात लाख रुपये से अधिक

अमेरिका भेजने का झांसा देकर हडपे सात लाख रुपये से अधिक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: September 23, 2022 10:40 pm IST

जींद, 23 सितंबर (भाषा) हरियाणा के जींद जिले में एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर उससे सात लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए। अमेरिका नहीं भेजे जाने पर युवक ने जब पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे एक चेक दे दिया जो बाउंस हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिले की पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़त युवक के पिता की शिकायत पर दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है । पुलिस ने बताया कि अरोपियों की पहचान अमित छिल्लर तथा उसके भाई वजीर छिल्लर के रूप में की गयी है ।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर सात लाख 30 हजार हडपने की शिकायत सोनू नामक व्यक्ति की ओर से दी गयी थी, जिस पर दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में