पंजाब : अमृतसर जिले में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

पंजाब : अमृतसर जिले में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

पंजाब : अमृतसर जिले में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद
Modified Date: June 12, 2023 / 12:22 pm IST
Published Date: June 12, 2023 12:22 pm IST

चंडीगढ़, 12 जून (भाषा) पंजाब में अमृतसर जिले के एक गांव के बाहरी हिस्से में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर खोज अभियान चलाया और सैदपुर कलां गांव में एक गुरुद्वारे के पास टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया।

उन्होंने बताया कि बरामद ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके श्रृंखला का एक ‘क्वाडकॉप्टर’ है।

गौरतलब है कि 11 जून को बीएसएफ के जवानों तथा पुलिस कर्मियों ने तरन तारन जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में