BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kashmir Terrorist Attack Update: ‘पाकिस्तानी सेना ने भेष बदलकर किया हमला.. ये इजरायल पर हमास जैसा अटैक’.. जानें किसने किया ये चौंकाने वाला दावा

उन्होंने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों से पाकिस्तान की सेना के खिलाफ विद्रोह करने और आजादी की मांग करने की अपील की।

Pakistani army conspiracy in Pahalgam attack?

Pakistani army conspiracy in Pahalgam attack?

satya prakash
Published: 23 Apr 2025 | 2:44 pmModified: 23 Apr 2025 | 2:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना की साजिश होने का आरोप।
  2. पूर्व डीजीपी वैद बोले – हमला धर्म पूछकर किया गया, यह सुनियोजित था।
  3. भारतीय सेना ने पहलगाम, बैसरन, अनंतनाग में तलाशी अभियान शुरू किया।

Pakistani army conspiracy in Pahalgam attack?: श्रीनगर: राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शेष पॉल वैद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस हमले को "सुनियोजित" करार देते हुए आरोप लगाया कि यह हमला पाकिस्तान की सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) के कमांडो द्वारा आतंकवादियों के भेष में अंजाम दिया गया।

Read More:  Pahalgam Terror Attack Update: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिवारों को 10 लाख तो घायलों को इतनी राशि देगी सरकार

'इजराइल पर हमास जैसा हमला'

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए वैद ने कहा, “यह भारत के लिए पुलवामा जैसा एक और हमला है। यह हमला उसी तरह का है जैसा हमास ने 7 अक्टूबर को इज़राइल में किया था। यह महज संयोग नहीं है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने दो दिन पहले उकसाने वाले बयान दिए और उसके बाद यह हमला हुआ। यह स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की सेना द्वारा किया गया हमला है।”

भारत दें इसका कड़ा जवाब

Pakistani army conspiracy in Pahalgam attack?: पूर्व डीजीपी वैद ने यह भी कहा कि हमला धर्म पूछकर किया गया, जिससे इसकी साजिश की गहराई और इरादा साफ होता है। उन्होंने कहा कि भारत को इस पर कड़ा जवाब देना चाहिए, जैसा कि इज़राइल ने अपने खिलाफ हुए हमलों पर दिया था।

बलूचिस्तान के आजादी की मांग

इसके साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों से पाकिस्तान की सेना के खिलाफ विद्रोह करने और आजादी की मांग करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना इस तरह की आतंकी कार्रवाइयों के जरिए क्षेत्र में तनाव फैलाने की कोशिश कर रही है और यह हमला उसी रणनीति का हिस्सा है। वैद ने कहा, “यह पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के निर्देश पर किया गया हमला है। वे अपनी छवि मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन पहले उन्हें खुद को साबित करना चाहिए।”

Read More: Asaduddin Owaisi Statement: 'यह उरी और पुलवामा हमलों से भी अधिक निंदनीय.. नरसंहार है' पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा AIMIM चीफ का गुस्सा

Pakistani army conspiracy in Pahalgam attack?: इस बीच, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम, बैसरन और अनंतनाग के आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यह हमला धारा 370 हटने के बाद राज्य में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है, जिसमें कई निर्दोष पर्यटक मारे गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Pakistani army conspiracy in Pahalgam attack? Big statement by former DGP Shesh Paul Vaid

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm