पंजाब के तरनतारन जिले के एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

पंजाब के तरनतारन जिले के एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

पंजाब के तरनतारन जिले के एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद
Modified Date: June 11, 2023 / 10:54 pm IST
Published Date: June 11, 2023 10:54 pm IST

चंडीगढ़, 11 जून (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने पंजाब के तरनतारन जिले के एक खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर राजोके गांव में तलाशी अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि ड्रोन पूरी तरह से टूटी हुई अवस्था में था।

अधिकारी ने बताया कि यह ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके श्रृंखला का क्वाडकॉप्टर था।

बीएसएफ अधिकारी ने कहा, ‘बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।’

भाषा साजन देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में