अखनूर में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया
अखनूर में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसा पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया
जम्मू, 21 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार तड़के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए 53 वर्षीय पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि खौर के प्रगवाल इलाके में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पिंडी गांव निवासी मोहम्मद रफीक काला को देखा।
उन्होंने बताया कि काला से पूछताछ में पता चला कि वह अपनी बहन से मिलने के लिए जाते समय रास्ता भटक गया और अनजाने में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया।
अधिकारियों ने बताया कि उसके कब्जे से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


