बेटे की मौत से दुखी माता-पिता ने बेटी के साथ आत्महत्या की

बेटे की मौत से दुखी माता-पिता ने बेटी के साथ आत्महत्या की

बेटे की मौत से दुखी माता-पिता ने बेटी के साथ आत्महत्या की
Modified Date: December 21, 2022 / 06:17 pm IST
Published Date: December 21, 2022 6:17 pm IST

जयपुर, 21 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में बेटे की मौत से दुखी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ बुधवार को कुंए में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि सांझी गांव निवासी भलाराम मेघवाल (30) अपनी पत्नी मीरा (26) और पुत्री निकिता (4) के साथ बुधवार सुबह अपने बीमार पुत्र भीमाराम (3) को लेकर रोहट के अस्पताल के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते भीमाराम की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बेटे की मौत से परिवार काफी सदमे में थी और परिवार के तीनों सदस्यों ने सांझी गांव के निकट एक कुएं में भीमाराम के शव के साथ कूद कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि बरामद सुसाइड नोट में मृतक भलाराम ने अपने पुत्र की बीमारी से मौत के दुख में यह कदम उठाने की बात लिखी है।

अधिकारी ने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस संबंध सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में