Vande Bharat: संसद में विपक्षी ‘कुनबा’.. फिर हुआ पूरा! खत्म हुआ 42 दिन का ‘सियासी वनवास’, क्या अब सुचारू रूप से चल पाएगा सदन?

Ads

Parliament Budget Session News: बजट सत्र के दौरान सस्पेंडेड 8 विपक्षी सांसदों की सदन में वापसी का रास्ता साफ हुआ।

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 12:02 AM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 12:04 AM IST

Parliament Budget Session News/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • लोकसभा में सोमवार पक्ष-विपक्ष के बीच का गतिरोध एक कदम से थोड़ा कम हुआ
  • बजट सत्र के दौरान सस्पेंडेड 8 विपक्षी सांसदों की सदन में वापसी का रास्ता साफ हुआ।
  • सदन ने सर्वसम्मति से उनका निलंबन वापस ले लिया है।

Parliament Budget Session News: नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार पक्ष-विपक्ष के बीच का गतिरोध एक कदम से थोड़ा कम हुआ लगा- जब इसी बजट सत्र के दौरान सस्पेंडेड 8 विपक्षी सांसदों की सदन में वापसी का रास्ता साफ हुआ। सदन ने सर्वसम्मति से उनका निलंबन वापस ले लिया है, लेकिन साथ ही सदन के भीतर ‘मर्यादा’ की नई लक्ष्मण रेखा भी खींच दी गई।

लोकसभा में मंगलवार का दिन विपक्ष के लिए राहत भरी खबर लेकर आया। पिछले करीब सवा महीने से सदन से बाहर चल रहे 8 सांसदों की ‘घर वापसी’ हो गई है। इनमें कांग्रेस के 7 और वामपंथी दल (CPM) का 1 सांसद शामिल है। याद दिला दें कि इन सांसदों को 4 फरवरी 2026 को पूरे बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। (Parliament Budget Session News) आरोप था कि, जब राहुल गांधी सदन में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का मुद्दा उठा रहे थे, तब इन सांसदों ने पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फाड़कर फेंके थे।

सदन में निलंबन वापसी का प्रस्ताव कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत तीन सांसदों ने रखा, जिसे ध्वनि मत से पास कर दिया गया, लेकिन ये प्रक्रिया इतनी शांत नहीं रही। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सत्ता पक्ष को भी आईना दिखाया। (Parliament Budget Session News)  उन्होंने दो-टूक कहा कि- “सदन की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी सिर्फ विपक्ष की नहीं, सत्ता पक्ष की भी है।

हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के नियमों को लेकर एक सख्त और नई हिदायत दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि, सदन के भीतर न तो तख्तियां लाई जाएं और न ही AI से बनाई गई कोई भी भ्रामक तस्वीर प्रदर्शित की जाए।

इस फैसले पर कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, वे इस फैसले से बेहद खुश हैं। (Parliament Budget Session News)

बहरहाल, सांसदों की वापसी से अब सदन में विपक्ष की आवाज और बुलंद होगी, लेकिन देखना ये होगा कि, क्या आने वाले दिनों में चीन सीमा विवाद और अन्य मुद्दों पर सदन सुचारू रूप से चल पाएगा या फिर ‘मर्यादा’ की ये जंग दोबारा शुरू होगी?

इन्हे भी पढ़ें:-