Assam Election Update: कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका, यहां के सांसद ने दिया इस्तीफा, अब थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन
कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका, यहां के सांसद ने दिया इस्तीफा, Assam Election Update: MP Pradyut Bordoloi resigns from Congress
Assam Elections 2026. Image- IBC24 News File
गुवाहाटीः Assam Election Update: असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नगांव लोकसभा सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। प्रद्युत ने अपने पत्र में लिखा, अत्यंत दुख के साथ, मैं आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देता हूं। अपने इस्तीफे में बोरदोलोई ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी से पूरी तरह अलग हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि लहरीघाट विधानसभा सीट के उम्मीदवार चयन को लेकर चल रही चर्चा के दौरान उन्हें अपमानित किया गया। बताया जा रहा है कि जल्द ही वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
Assam Election Update: बता दें कि प्रद्युत बोरदोलोई दशकों तक असम में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। उन्होंने 1998 में मार्घेरिटा सीट से विधायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2001 से 2015 के बीच असम सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्री पद संभाले। उन्हें ऊपरी असम में कांग्रेस के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक माना जाता था, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों में बड़ी भूमिका निभाई। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नागांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की। तब से वो नागांव लोकसभा सांसद के पद पर हैं। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने अपने दिग्गज नेता के इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

- Expiry Date on Eggs: अब अंडों पर भी लिखना होगा ‘एक्सपायरी डेट’, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम, जनता की सेहत को लेकर भाजपा सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
- Nora Fatehi Song: नोरा फतेही की ‘सरके चुनर तेरी सरके’ डांस ने उड़ाई जनता की नींद! जानें क्यों इस गाने पर मच गया बवाल?
- Bareilly Afsar Khan Encounter: सगी मामी से अवैध संबंध, चचेरी बहन से जबरन निकाह अब सास-साले की हत्या.. UP पुलिस के हाथों मारा गया अफसर खान आखिर था कौन?..
- Wedding Medical Emergency: फेरे होने ही वाले थे, तभी अचानक मंडप पर गिरा दूल्हा, दुल्हन ने किया कुछ ऐसा… पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

Facebook


