दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए की रहने की संभावना

Ads

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए की रहने की संभावना

  •  
  • Publish Date - March 12, 2024 / 12:00 PM IST,
    Updated On - March 12, 2024 / 12:00 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

प्रीति वैभव

वैभव