हवाई अड्डे पर 3.89 करोड़ रुपये मूल्य के ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे के साथ यात्री पकड़ा गया
हवाई अड्डे पर 3.89 करोड़ रुपये मूल्य के ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे के साथ यात्री पकड़ा गया
बेंगलुरु, 22 अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आये एक यात्री को 3.89 करोड़ रुपये मूल्य के ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजे के साथ पकड़ा गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
हाइड्रोपोनिक गांजा बिना मिट्टी के, पानी और विशेष पोषक तत्वों की मदद से उगाया जाता है।
बेंगलुरु सीमा शुल्क ने एक पोस्ट में बताया, ‘‘बैंकॉक से आये एक यात्री को रोका गया और उसके सामान में छिपाकर रखा गया 11.11 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3.89 करोड़ रुपये है।’
अभी तक व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है।
भाषा अमित अविनाश
अविनाश

Facebook


