BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार
Bhasha
Published: 30 Jun 2026 | 4:16 pmModified: 30 Jun 2026 | 4:16 pm

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर ट्रांजिट के दौरान एक बांग्लादेशी यात्री को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से सीमा शुल्क अधिकारियों ने करीब 1.47 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया। यात्री ने सोने को शौचालय के फ्लश-बटन की खोखली जगह में छिपाकर रखा था।

आधिकारिक बयान के अनुसार, विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री को रोका। वह 26 जून को दुबई से आया था और 27 जून को दिल्ली हवाई अड्डे से ट्रांजिट से गुजर रहा था। उसके खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफर क्षेत्र में यात्री की पहचान उसके ‘‘संदिग्ध ट्रांजिट यात्रा पैटर्न’’ के आधार पर की गई। इसके बाद उस पर गुप्त निगरानी रखी गई और प्रस्थान क्षेत्र के एक शौचालय के बाहर उसे रोक लिया गया।

पूछताछ के दौरान, यात्री ने बताया कि उसने ‘‘मोज़े में लिपटे हुए तीन अंडाकार, पीले रंग के पाउच शौचालय के फ्लश-बटन वाली जगह पर छिपाकर रखे थे।’’

यात्री द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बताई गई जगह से छिपाकर रखे गए पाउच बरामद किए।

बयान के अनुसार, पाउच में सोने का पेस्ट था, जिससे 1,141.5 ग्राम सोना निकाला गया। बरामद सोने की कीमत 1,46,64,211 रुपये आंकी गई और इसे सीमा शुल्क, 1962 के प्रावधानों के तहत ज़ब्त कर लिया गया। यात्री को गिरफ़्तार कर लिया गया है और आगे जांच की जा रही है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm